संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। बकरा मंडी के नजदीक मोटर मार्केट में लगे मोबाइल टावर में चोरी हो गई। अज्ञात आरोपी एक लाख रुपये का सामान चोरी कर भाग गए। पुलिस ने खेडी रांगडान निवासी राव कासिम की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। उप निरीक्षक सुरेश पाल ने बताया कि राव कासिम ने शिकायत दी थी कि वह एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है और वह अपनी तीन सदस्यीय टीम सहित कंपनी के टावरों की देखभाल करता है। एक अक्तूबर को जब अनिल सैनी ने बताया कि बकरा मंडी में लगे टावर से किसी अज्ञात ने सामान चोरी कर लिया है। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान पाया की टावर का एक मुख्य पुर्जा गायब हो गया है।