फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आर्य नगर में बंद मकान से नकदी सहित सोने व चांदी के गहने चोरी

Sat, 28 Mar 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। आर्य नगर में एक व्यक्ति के बंद मकान से नकदी, सोने व चांदी के गहने चोरी कर ले गए। चोर भाई के मकान की छत से अंदर दाखिल हुए थे। थाना चांदनी बाग पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

फहीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करते है। वे 22 मार्च की शाम करीब 6 बजे परिवार सहित दिल्ली अपनी ससुराल गए थे। वे वीरवार को वापस आए तो कमरे में अलमारी खुली मिली और सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि मकान से पांच हजार नकद, सोने का मंगलसूत्र, सोने की एक अंगूठी, कानों के दो कुंडल, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, दो अंगूठी, झुमका, पैरों के छल्ले, हाथ के दस्तबंद, एक हथफूल व चांदी का हार चोरी मिली। उन्होंने बताया कि चोर उनके भाई के मकान की छत से घर में दाखिल हुए हैं। थाना चांदनी बाग पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें