फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बच्चों ने रंगमंच कार्यशाला में सीखीं गतिविधियों की दिखाई झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शहर के बलदेव नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा विद्यालय मौलिक शिक्षा विभाग, भारतीय रंगमंच विभाग, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ व नाट्य गृहम द्वारा आयोजित 10 दिवसीय थिएटर कार्यशाला का मंगलवार को समापन हुआ। समापन समारोह जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित रहा। अंतिम दिन बच्चों ने 10 दिन में सीखी गई गतिविधियों की झलक दिखाई।
विज्ञापन

इनमें सोलो डांस, नाटक, ग्रुप डांस, गीत आदि प्रस्तुत किए। सुधीर कालड़ा ने बच्चों से 10 दिनों में सीखी गई गतिविधियों के बारे में जाना व डेमो करने के लिए कहा। बच्चों ने शिक्षक, डॉक्टर, पुलिसकर्मी और दुकानदार का अभिनय करके दिखाया। कालड़ा ने बताया कि इस तरह की कार्यशाला से बच्चों की अवचेतन बुद्धि में विकास होता है। इसके साथ ही बच्चों को नृत्य और संगीत की नई विधाओं का भी पता लगा है।
खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि थिएटर कार्यशाला से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा है। साथ ही उनमें नई ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है। नोडल अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि 10 दिन चली इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 42 छात्रों व चार अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यशाला में पंजाब विश्वविद्यालय के इंडियन थिएटर विभाग की चेयरपर्सन डॉ. नवदीप कौर के मार्गदर्शन में विभाग से प्रशिक्षित मनीषा साहू और भानु प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण दिया। सभी प्रतिभागियों को मुख्यातिथि सुधीर कालड़ा ने प्रमाणपत्र बांटे। इस अवसर पर प्रवक्ता अर्पणा कालड़ा, राजीव गोयल, सोनू, गौरव, सोनिया, मंजुला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें