फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल का प्रयोग सिर्फ आवश्यक कार्यों के लिए करें : बीके शैली

विज्ञापन
एसडी कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा चल रहे संस्कृति पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन
अंबाला। एसडी कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा चल रहे संस्कृति पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बीके शैली ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि किस तरह से सुबह जल्दी उठना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। मोबाइल के अति प्रयोग को कंट्रोल करते हुए उसे सिर्फ आवश्यक कार्यों के लिए प्रयोग करें। बाकी सोशल मीडिया और व्यर्थ अनावश्यक चैटिंग आदि के लिए उसका कम से कम प्रयोग करें। इससे हमारे दिमाग की एनर्जी भी बची रहेगी, जिसे हम स्टडी और कॅरिअर प्लानिंग के लिए प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अगर युवा अपने जीवन के प्रति जागरूक हों व अनुशासन के साथ भारतीय सभ्यता के मूल्यों को अपना कर चलें तो वह स्वयं के व्यक्तिगत जीवन में बहुत उन्नति कर सकता है। इसके साथ ही समाज व देश के लिए भी बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के विवेक शाखा की प्रधान बहन सुषमा सिंह ने संबोधित किया। मौके पर नीता खेड़ा, सुरेश शर्मा व एसडी कॉलेज के डॉक्टर विजय शर्मा, डॉक्टर आशुतोष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें