फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छात्राओं ने वुशू प्रतियोगिता में जीते तीन स्वर्ण पदक

विज्ञापन
शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने 9वीं पंजाब स्टेट वुशू फेडरेशन कप में अपने उत्कृष्ट प्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने 9वीं पंजाब स्टेट वुशू फेडरेशन कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 5 से 7 दिसंबर तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई। विद्यालय की प्रशिक्षक नीलम के मार्गदर्शन में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। इस दौरान 36 किलोग्राम भारवर्ग में कवनीत ने स्वर्ण, 48 किलोग्राम भारवर्ग में अंशिका ने स्वर्ण और 60 किलोग्राम भारवर्ग में एकम कौर ने स्वर्ण पदक जीता। विद्यालय प्रधानाचार्या व शिक्षकों ने छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें