फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रेम विवाह से नाराज लड़की के चाचा ने लड़के की मां को पीटा

Sat, 01 Aug 2026 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। प्रेम विवाह से नाराज लड़की के चाचा ने लड़के के घर में जबरन घुसकर उसकी मां के माथे पर ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने हमलावर चाचा अंबाला सिटी के जोगीवाड़ा निवासी बलजीत सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपी पर स्वेच्छा से चोट पहुंचाना 115(2), घर में जबरन घुसना 333, धमकाना की धारा 351(2) के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगकर सेफ हाउस में रह रहा है जोड़ा
जोगीवाड़ा निवासी गीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बड़े बेटे अजय सिंह ने 16 जुलाई को पटियाला के असरपुर गांव निवासी हरप्रीत कौर के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों ने सुरक्षा के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था व 24 जुलाई से वह अंबाला सिटी सेफ हाउस में रह रहे हैं।
30 जुलाई की शाम करीब 6:15 बजे जब वह और उनका छोटा बेटा गुरदीत सिंह घर पर मौजूद थे, तभी लड़की हरप्रीत कौर का चाचा जोगीवाड़ा निवासी बलजीत सिंह जबरन उनके घर में घुस आया। कहा कि तेरे बेटे ने मेरी भतीजी से लव मैरिज करके समाज और रिश्तेदारी में हमारी बदनामी करवा दी है। दो-तीन थप्पड़ मारने के बाद पास पड़ी ईंट उठाकर माथे पर मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें