फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के ब्राह्मण माजरा गांव से एक 19 वर्षीय छात्रा लापता हो गई। वह मंगलवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर महेश नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। ब्राह्मण माजरा गांव निवासी अमर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी करधान के सरकारी स्कूल में 10वीं की छात्रा है। तीन फरवरी को वह रोजाना की तरह सुबह करीब 8:30 बजे स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। आमतौर पर वह छुट्टी के बाद शाम चार बजे तक घर लौट आती थी, जब वह मंगलवार शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें