फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की टूटी टांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। सब्जी मंडी के पास सड़क पार कर रहे बुजुर्ग दंपती की मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पंचकूला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहां उनकी दाहिनी टांग का ऑपरेशन किया गया है। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में वार्ड नंबर-11 निवासी ओम प्रकाश शर्मा (70) ने बताया कि वह एलआईसी एजेंट के रूप में काम करते हैं। 28 जनवरी की सुबह करीब 9:30 बजे वह अपनी पत्नी पुष्पा देवी के साथ मोटरसाइकिल पर सब्जी मंडी से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे, जैसे ही वह मंडी से बाहर सड़क क्रॉस करने लगे, तभी अंबाला चौक की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें सीटक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ओम प्रकाश सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। डायल 112 की मदद से उन्हें पहले सिविल अस्पताल नारायणगढ़ ले जाया गया, जहां से उन्हें अंबाला शहर रेफर कर दिया गया, हालांकि, परिजन उन्हें मुलाना अस्पताल ले गए, लेकिन वहां संतोषजनक उपचार न मिलने के कारण उन्हें पंचकूला के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुजुर्ग के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें