फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की मिली नाबालिग बाल विवाह रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। मुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में हो रहे बाल विवाह को पुलिस ने रुकवाया दिया। इस दौरान दुल्हन की उम्र 17 वर्ष पाई गई। मामले का देरी से पता चलने के कारण आगामी कार्यवाही को मंगलवार को होगी। गांव में 112 नंबर पर बाल विवाह की सूचना पाकर मुलाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जिला संरक्षण व बाल विवाह निषेध अधिकारी अरविंद्र जीत कौर को सूचित किया। महिला अधिकारी मौके पर पहुंची, जहां परिजनों ने स्वयं कबूल लिया कि उनकी बेटी नाबालिग है। परिजनों के अनुसार उनकी बेटी की जन्म तिथि दिसंबर 2005 है। पुलिस ने विवाह को तुरंत रोक दिया। हालांकि दूल्हा 20 वर्ष का बताया जा रहा है। अधिकारी अरविंद्र जीत कौर ने कहा कि मुलाना थाना से सूचना मिलने पर मौके पर जाकर विवाह को रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें