फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 40 कॉलोनियों के लिए सौगात

विज्ञापन
अंबाला-दिल्ली हाइवे पर आईओसी डिपो के पास अपग्रेड किया गया 66 केवी सब स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट की दो लाख से अधिक आबादी को अब बिजली की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। जहां पहले 12 क्राॅस रोड के 33 केवी सब स्टेशन को अपग्रेड करके 66 केवी में तब्दील किया गया था। वहीं, इस कड़ी में अब अंबाला-दिल्ली नेशनल हाइवे पर आईओसी डिपो के निकट एचवीपीएन के 66 केवी सब-स्टेशन आईओसी की क्षमता वृद्धि की गई है। इस सुविधा पर 3.13 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन

नए अपग्रेड हुए 66 केवी के सब स्टेशन की क्षमता अब 16 एमवीए से 31.5 एमवीए हो जाएगी। इस सुविधा से अब बिजली कटों से तो निजात मिलेगी। वहीं, किसी भी मरम्मत कार्य के लिए बिजली बाधित नहीं होगी।
इस सुविधा के तहत आईओसी के इस सब स्टेशन का लिंक सीधा तेपला के मुख्य सेक्शन से कर दिया गया है और तारें बिछाने के लिए भी लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा अगर कहीं भी कोई दिक्कत आती है तो 12 क्रॉस रोड और आईओसी डिपो के सब स्टेशन में ऐसा सिस्टम तैयार किया गया है जोकि एक दूसरे को निर्बाध बिजली आपूर्ति में सक्षम होगा।
विज्ञापन

66 केवी सब स्टेशन आईओसी की क्षमता वृद्धि से अंबाला छावनी की 40 कॉलोनियों को सीधा फायदा मिलेगा। इसमें शिवाला मंडी, दूधला मंडी, शास्त्री कॉलोनी, बाले का नगला, पीएंडटी कॉलोनी, रेल विहार, डीआरएम काम्पलेक्स, बीडी फ्लोर मिल, नन्हेड़ा, रंगिया मंडी, सहित मच्छौंडा, लालकुर्ती,पंजाबी मोहल्ला व सदर क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें