फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए मिल रहा कल आने का जवाब

विज्ञापन
आईटीआई में वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों को समझाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं में उत्साह है। युवाओं को इस बात से भी कोई मतलब नहीं की उन्हें कोविशील्ड लगगे या फिर कोवैक्सीन। पंजीकरण करवाने के बाद युवा आईटीआई स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच रहे हैं। युवाओं का जोश वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचते ही उस समय ठंडा पड़ रहा है, जब कल आने का जवाब मिल रहा है। कहा जा रहा है कि तीन दिनों से युवाओं के लिए ऊपर से कोई वैक्सीन की खेप पहुंची ही नहीं। सेंटर में बैठे कर्मी भी उन्हें सिर्फ यही कहते दिख रहे हैं कि भाई हम तो अपनी ड्यूटी पर हैं, हमें जो भी जिस भी वर्ग के लिए वैक्सीन दी जाएगी हमें तो लगानी ही है।
मैं कई बार वैक्सीन लगवाने के लिए यहां आ चुकी हूं। मेरा पंजीकरण भी हो रखा है। दोपहर के समय जब भी मैं आई तो मुझे निराश हो कर लौटना पड़ा है। शुक्रवार को आई तो कह रहे थे कि आज वैक्सीन नहीं है कल आना। आज आई तो वही जवाब मिल रहा है। - दीपिका।
विज्ञापन

मैंने पहली डोज लगवाए हुए करीब एक महीने से ऊपर हो गया। उस समय मुझे कर्मचारियों ने एक कार्ड भी दिया था। साथ ही बताया गया था दूसरी डोज 45 दिन के बाद लगेगी। आज यहां आई तो मुझे कहा जा रहा है कि दूसरी डोज तीन महीने बाद लगेगी। - कमलेश बसंल
मैंने करीब एक महीने पहले वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकरण करवाया था। मुझे आज तक कोई स्लॉट ही नहीं मिल पा रहा है। पड़ोसियों ने बताया कि आईटीआई में पंजीकृत लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। दो दिन से चक्कर काट कर वापस जा रही हूं। - निकिता।
मैं कई दिनों से शहर भर के वैक्सीन सेंटरों के चक्कर काट रही हूं। लेकिन जहां भी जाओ, एक ही जवाब मिल रहा है कि 44 वर्ष से कम उम्र वालों के लिए वैक्सीन नहीं मिल रही है। आज आईटीआई में आई तो यहां भी वही हाल है। - बलविंद्र कौर।
विज्ञापन

मैंने वैक्सीन अप्रैल माह में लगवाई थी, उस समय मुझे दूसरी डोज लगवाने के लिए 45 दिन बाद बोला गया था। आज यहां आया तो कह रहें हैं कि दूसरी डोज 90 दिन के बाद लगेगी। - धर्मेंद्र शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें