अंबाला। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत रबी 2025-26 के लिए फसलों का बीमा 1 दिसंबर से प्रारंभ हो चुका है और बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
डीसी अजय सिंह तोमर ने जिला के किसानों का आह्वान किया कि वे इस बीमा योजना का लाभ उठाते हुए अपनी फसलों का बीमा अवश्य करवाएं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जिला में योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बीमा कंपनी को अधिकृत किया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह सैनी ने बताया कि रबी 2025-26 में गेहूं, सरसों, जौ, चना और सूरजमुखी को बीमित फसलों की श्रेणी में शामिल किया गया है। संवाद