फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पार्सल सुपरवाइजर पर गाज, चीफ बुकिंग सुपरवाइजर काे जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तैनात चीफ पार्सल सुपरवाइजर राम सिंह मीणा को चीफ बुकिंग सुपरवाइजर के पद पर तैनात किया है। ये आदेश डीआरएम की ओर से मंगलवार को जारी किए गए। आदेशों में शिकायत का हवाला दिया है। वहीं यह भी जानकारी मिली है कि चीफ बुकिंग सुपरवाइजर के पद पर रहते हुए भी कर्मचारी की कार्यशैली सीमित ही रहेगी।
विज्ञापन

ये आदेश वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट को सौंपी रिपोर्ट के आधार पर किए हैंं जोकि दो कर्मचारियों ने बनाई थी। वहीं, यह भी जानकारी मिली है कि संबंधित कर्मचारी ने भी अपनी तरफ से लगभग 30 पेज की रिपोर्ट अधिकारी को सौंपी थी और पार्सल कार्यालय में चल रहे गोलमाल के लिए जानकारी दी थी।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले चंडीगढ़ स्टेशन पर हंगामा हो गया था। माल बुक करवाने वाले कुछ व्यापारियों ने चीफ पार्सल सुपरवाइजर के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया था और इस संबंध में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी अपलोड किए थे। इसके बाद मामला अंबाला मंडल के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत जांच बैठा दी, जिससे कि मामले से जुड़ी सच्चाई सामने आ सके। वहीं जो रिपोर्ट तैयार की गई थी, उसमें अधिकतर कर्मचारियों और व्यापारियों ने पार्सल सुपरवाइजर के खिलाफ ही जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें