फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निशानेबाजी में फरीदाबाद की गरिमा प्रथम

विज्ञापन
वॉलीबॉल में जोरआजमाइश करते ​खिलाड़ी। प्रवक्ता
विज्ञापन
साहा। दिनारपुर में आयोजित केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) गुरुग्राम क्षेत्र की 55वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को भी खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। इस प्रतियोगिता में निशानेबाजी में फरीदाबाद तो वॉलीबॉल में घुमारवी का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित निशानेबाजी में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, फरीदाबाद की गरिमा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय की गायत्री ने द्वितीय और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बुधायन की वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहला स्थान पाया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सोहना रोड, गुरुग्राम की टीम दूसरे और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अलहिलाल की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त आर्चरी, जूडो, कुश्ती, खो-खो, कबड्डी और योग जैसी 14 स्पर्धाओं में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
-
खेलों से होता है व्यक्तित्व का विकास : भट्ट
केंद्रीय विद्यालय संगठन, गुरुग्राम क्षेत्र के सहायक आयुक्त भूपेश भट्ट ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छिपी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं। इस तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का समापन वीरवार को होगा।

वॉलीबॉल में जोरआजमाइश करते खिलाड़ी। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें