फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसाइकिलिंग के लिए जा रहा कचरे का ट्रक गोल चक्कर पर पलटा, जमा हुआ गंदगी का ढेर

विज्ञापन
रिसाइकिलिंग के लिए जा रहे कचरे से भरा ट्रक गोल चक्कर पर पलटने के बाद लगा गंदगी का ढेर - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के गोल चक्कर पर शनिवार अलसुबह अचानक कचरे से भरा ट्रक मोड़ काटते समय हुए अनियंत्रित होकर पलट गया। देखते ही देखते गंदगी का पहाड़ जमा हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया तो राहगीर भी यह नजारा देखकर हैरान थे। आसपास बदबू ही बदबू हो गई। दुकानदार भी अचानक चौक के बीच सैकड़ों टन कूड़ा देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन

मामला आलाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस व नगर परिषद की मदद से गंदगी के ढेर को जेसीबी की मदद से हटाया गया। जबकि हाइड्रा से ट्रक को सड़क किनारे किया। इस दौरान हाईवे का यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा। रिसाइकिलिंग के लिए अमृतसर से कचरा यूपी जा रहा था। ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जोगिंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही वह टीम सहित मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचकर पता चला कि ट्रक की बॉडी व केबिन के बीच का एक्सेल टूटने से ट्रक का पिछला हिस्सा पलट गया था। जिस कारण उसमें भरा कचरा पलट गया। मौके पर दो हाइड्रा मंगवाकर ट्रक को साइड में करवाया। उसके बाद कचरे को जेसीबी की मदद से सुबह साइड में करवाया गया। हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें