फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बनाने के लिए लगेगा कूड़ा प्रबंधन प्लांट

Tue, 09 May 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़े से बिजली बनाने के लिए जल्द ही अंबाला में कूड़ा प्रबंधन प्लांट लगाया जाएगा। इस योजना के लिए प्रदेश को 15 क्लस्टरों में विभाजित किया गया है। स्वच्छता अभियान में देश भर में 308वें स्थान पर रहने वाले अंबाला के लिए यह एक अच्छी खबर है।
विज्ञापन

अंबाला क्लस्टर में अंबाला नगर निगम, थानेसर और चीका नगर पालिकाएं शामिल हैं। इसके लिए अंबाला में ही कूड़ा प्रबंधन प्लांट भी बनाया जाएगा। इससे बिजली उत्पन्न की जाएगी। यह कूड़ा रोजाना इस प्लांट में लाया जाएगा और यहीं पर बिजली उत्पादन के लिए आवश्यक ईंधन की क्षमता को पूरा किया जा सकेगा। इस योजना के बाद माना जा रहा है कि अंबाला से निकलने वाला कूड़ा जहां बिजली की किल्लत को भी दूर कर सकेगा, वहीं यह जिला भी पूरी तरह से साफ हो सकेगा।

अनधिकृत कॉलोनियों पर नई नीति जल्द
प्रदेश भर में अनधिकृत कॉलोनियों को लेकर भी प्रदेश सरकार अपनी प्लानिंग कर रही है। इसके स्थायी समाधान के लिए योजना तैयार है। इसे मई माह के अंत तक घोषित किया जाएगा। इस योजना के तहत पहले से विकसित हुई अनधिकृत कालोनियों में लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि भविष्य में इस तरह की अवैध कालोनियां विकसित ही न होने पाएं। इसी के चलते अंबाला की दर्जनों कालोनियों के लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


जीआईएस एप्लीकेशन देगा निकाय की सभी जानकारियां
नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका क्षेत्र में आने वाले सभी वार्डों में उपलब्ध सुविधाओं, निगम की संपत्तियों, विशेष समस्याओं सहित उस क्षेत्र की सभी मूल जानकारियां उपलब्ध होंगी। इसका मकसद एक क्लिक पर यह सारी जानकारी उपलब्ध करवाना है। दावा किया जा रहा है कि इससे निगम की कार्यशैली में सुधार होगा, जबकि कंप्यूटर पर बटन दबाते ही किसी भी क्षेत्र की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो जाएगी।

अंबाला में कूड़ा प्रबंधन प्लांट की योजना तैयार है। अवैध कॉलोनियों को लेकर भी सरकार नई नीति लाने की तैयारी में है। इसके अलावा अन्य योजनाएं भी लाई जा रही हैं। इसका सीधा फायदा आम जनता को होगा। प्रदेश सरकार का मकसद योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

- कविता जैन, स्थानीय निकाय मंत्री

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें