फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल पर छूटे गैंगेस्टर ने दो भाइयों का अपहरण कर संवेदनशील अंग काटने की धमकी दे वसूले 5 लाख, 4 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते सेंट्रल जेल से पैरोल पर आये गैंगस्टर रणदीप राणा ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर दो भाइयों का अपहरण किया और एक भाई के संवेदनशील अंग को काटने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की फिरौती भी वसूल ली। इस मामले में पुलिस ने शिकायत पर रणदीप राणा, अंकित पांडे, गौरव राणा और जानू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। बता दें कि गैंगस्टर रणदीप गुरपाल सिंह हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा था।
विज्ञापन

छावनी की आहलुवालिया बिल्डिंग के रहने वाले सत्यम सूद ने पुलिस को शिकायत देकर रणदीप राणा पर सहयोगियों के साथ मिलकर पांच लाख की फिरौती लेने का आरोप लगाया है। सूद ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने भाई शिवम सूद के साथ कार में सवार होकर दोस्त हर्ष से मिलने के लिए एकता विहार कॉलोनी मेंया था। उसके घर पहुंचने पर पता चला कि हर्ष अभी सो रहा है। इसलिए उन्होंने अपनी गाड़ी दूसरे दोस्त अमन उर्फ गप्पू के घर की ओर ले ली। सत्यम ने बताया कि जब वह गप्पू के घर के पास पहुंचे तो सफेद रंग की आई-20 कार में सवार गैंगस्टर रणदीप राणा, अंकित पांडे, गौरव राणा व जानू के साथ वहां पहुंचा। सत्यम का आरोप है कि इसके बाद रणदीप भागकर उनकी गाड़ी का दरवाजा खोलकर जबरन अंदर घुस गया। अंदर घुसते ही उसने दोनों भाइयों के साथ जमकर मारपीट की। सत्यम ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान ही रणदीप ने उसे कपड़े उतारने की बात कही। उसकी मंशा वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की थी। लेकिन उसने इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी दोनों भाइयों को टांगरी पुल के नजदीक अपने घर के पास एक मोबाइल की दुकान के सामने गाड़ी में जबरन ले गये। सत्यम ने बताया कि यहां रणदीप किसी को वीडियो कॉल कर उसे अगवा करने की पूरी बात बताता है। इसके बाद आरोपी सत्यम को उसका संवेदनशील अंग काटने की धमकी देकर बब्याल में शर्मा अस्पताल के पीछे ले जाते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार यहां रणदीप ने दोनों भाइयों पर पिस्टल तानकर पांच लाख रूपये मांगे। इतना ही नहीं राणा ने सत्यम के दोस्त अमन उर्फ गप्पू को भी फोन कर पांच लाख रुपये लेकर आने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों की जान बचाने के लिए गप्पू शाम को साढ़े सात बजे पांच लाख रुपये किसी से उधार मांग कर लाया। पैसे देने के बाद ही राणा ने उन्हें रिहा किया।
हत्या कर शव फेंक था नहर में....
गैंगस्टर रणदीप राणा पर हत्या व हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं के तहत काफी केस दर्ज है। प्रभु प्रेम पुरम आश्रम एरिया के रहने वाले पूर्व सरपंच गुरपाल सिंह की राणा ने सहयोगियों के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। हत्या के दौरान मुजरिमों ने गुरपाल का सिर धड़ से अलग कर दिया था। जांच के दौरान पुलिस को गुरपाल की गर्दन नहीं मिल पाई थी। इस जुर्म में राणा को उम्रकैद की सजा हो चुकी है। इसी रंजिश की वजह से दस महीने पहले रणदीप के पिता रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर सतविंद्र सिंह उर्फ काका को बदमाशों ने गांधी मार्केट में गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

गैंगस्टर राणा समेत चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है। कोरोना वायरस की वजह से राणा हाल ही में जेल से रिहा होकर घर आया है।
विज्ञापन

विजय कुमार, एसएचओ, अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें