फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फर्जी दस्तावेजों पर गाड़ियां बेचने के गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
अंबाला सिटी के नग्गल थाना पुलिस की गिरफ्त में कार सहित पकड़ा गया सरगना। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। फर्जी दस्तावेज तैयार कर चोरी और ठगी की गाड़ियां बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। नग्गल थाना पुलिस ने त्वरित और वैज्ञानिक अनुसंधान के बल पर गिरोह के मुख्य सरगना तरनतारन पंजाब के बैंका गांव निवासी गुरविंदर सिंह को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से तीन गाड़ियां बरामद की हैं। पुलिस रिकॉर्ड में पता चला कि आरोपी गुरविंदर सिंह पर दिल्ली में भी वाहन चोरी व चेसिस नंबर से छेड़छाड़ के कई मामले दर्ज हैं। जांच अधिकारी एएसआई सोनू कुमार ने बताया कि मामला 22 मई 2025 का है, जब सिटी के बकनोर गांव निवासी मंजीत सिंह ने थाना नग्गल में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया था कि नितिन कुमार और उसके साथियों ने सो जाली कागजात तैयार किए और उन्हें पंजाब नंबर की एक गाड़ी बेचकर लाखों की ठगी की। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और कार्रवाई करते हुए पहले बराड़ा के सिंभला गांव निवासी आरोपी नितिन कुमार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


गिरोह के अन्य तार खंगाल रही पुलिस
जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गुरविंदर सिंह को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस उनका कहना है कि गिरोह से अब तक तीन गाड़ियां बरामद की जा चुकी हैं। नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और चोरी की अन्य गाड़ियों का पता लगाने के लिए मामले में गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें