फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गिरोह सक्रिय, चोर ले उड़े बोलेरो

विज्ञापन
अंबाला सिटी के सेक्टर-8 हाउसिंग बोर्ड में काले रंग की सफारी से उतरने के बाद बोलेरो की तरफ जाता 
विज्ञापन
अंबाला सिअी। सेक्टरों में चौपहिया वाहन चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। शातिर चोर देररात को लाखों रुपये की गाड़ियों में सवार होकर सेक्टरों में दाखिल होते हैं और चंद मिनटों में ही वाहन चुराकर भाग जाते हैं।
विज्ञापन

वीरवार की देररात इस गिरोह ने सेक्टर-8 हाउसिंग बोर्ड निवासी यशवीर की बोलेरो चोरी कर ली। यह पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इसमें दिखाई दे रहा है कि शातिर चोर काले रंग की सफारी गाड़ी में सवार होकर आते हैं। पहले तो वह गली में खड़े होकर रेकी करते हैं। चंद ही मिनटों में एक चोर गाड़ी से नीचे उतरने के बाद लॉक तोड़कर सफेद रंग की बोलेरो ले जाता है। अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
चार दिन पहले हुई थी फॉर्च्यूनर चोरी

सेक्टर-9 में भी 5 मार्च की देररात को इसी तरह गिरोह के सदस्यों ने हाईटेक फॉर्च्यूनर गाड़ी चुराई थी। तीन चोर लाखों रुपये की गाड़ी में आए थे। पहले तो दो चोरों ने घर के बाहर रेकी की थी। मौका देखते ही घर के बाहर खड़ी गाड़ी का सेंटर लॉक तोड़ने के बाद चोरी कर ले गए थे। यह वारदात भी सीसीटीवी में कैद हो गई थी लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

फर्जी नंबर लगाकर करते हैं चोरी

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शातिर चोर अपनी गाड़ियों पर फर्जी नंबरों का इस्तेमाल करते हैं ताकि वह पकड़े न जाए। इतना ही नहीं देररात को लोगों की गहरी नींद का फायदा उठाकर यह गाड़ी चुराकर फरार हो जाते हैं। गाड़ी चोरी की इन दोनों वारदातों ने सेक्टरों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए है। चोरी के बाद दोनों गाड़ियों के पीड़ित के बाद अन्य लोगों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने व नियमित तौर पर गश्त करने की मांग उठाई है।
वर्जन


बोलेरो गाड़ी के मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों तक पहुंचने के लिए इलाके के मोबाइल टावरों का डंप डाटा भी उठाया जा रहा है। सेक्टर-9 में चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी के मामले में जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें