फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किराये के कमरे में चल रहे जुए का भंडाफोड़ नकदी सहित 10 दबोचे

Sat, 11 Jul 2026 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ज्वालादीन की मंडी इलाके में चल रहे एक बड़े जुआ रैकेट का सीआईए-2 की टीम ने पर्दाफाश किया। फिल्मी अंदाज में जाल बिछाकर टीम ने 10 आरोपियों को मौके पर दबोचा।
विज्ञापन

इन आरोपियों में यमुनानगर के लाजपत नगर निवासी अजय कुमार, वार्ड नंबर 25 निवासी सतिंद्र सिंह, अंबाला कैंट के विक्की, अब्दुल रज्जाक, रोहित, मुकेश, मुकेश कुमार, सतिंद्र कुमार, शिवम और जुआ संचालक धर्मेंद्र शामिल थे। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 1 लाख 78 हजार 390 रुपये की नकदी बरामद हुई। जबकि मुख्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।
इस मामले में सीआईए-2 टीम प्रभारी रवि कुमार और थाना महेश नगर के सुरक्षा एजेंट ईएचसी विनोद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल और धर्मेंद्र नाम के दो भाई ज्वालादीन की मंडी में एक किराये का कमरा लेकर बड़े स्तर पर जुआ खिलवा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें