अंबाला। गांव मनका स्थित फन पार्क के संचालक गुरिंद्र सिंह निवासी लाल द्वारा कॉलोनी जगाधरी यमुनानगर को पुलिस ने जांच में शामिल किया है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता श्रवण निवासी गांव थंबड़ ने थाना मुलाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 19 फरवरी को जय पब्लिक स्कूल अधोई बराड़ा के बच्चे शिक्षिकाओं के साथ फन पार्क गांव मनका में घूमने के लिए गए थे। झूला झूलते समय झूले की ग्रिल टूट गई और चलते झूले से गिरने के कारण उसकी 23 वर्षीय पुत्री रिया गर्ग की मौत हो गई। हादसे में तीन छात्राएं भी घायल हो गई थी। संवाद