फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को स्वदेशी से पूरा करें : पंवार

Sat, 04 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल के निवास स्थान पर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने का जो संकल्प लिया है उस संकल्प के लिए हमें आगे आना है, स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षा, आर्थिक व सामाजिक दृष्टि से आगे बढ़ा है। पंचायत मंत्री ने कहा कि भारत सुरक्षा, आर्थिक व सामाजिक दृष्टि से निरंतर आगे बढ़ रहा है। आर्थिक दृष्टि से बात करें तो वर्ष 2014 में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान पर था लेकिन अब चौथे स्थान पर है। उन्होंने यह भी कहा कि जीएसटी में राहत देने का काम किया गया है जिसके तहत 395 वस्तुओं में छूट मिली है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान तीन स्तंभों पर आधारित है जिनमें स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा है, स्वदेशी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें