संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। बंद मकान से अज्ञात ने पानी की मोटर चोरी कर ली। पुलिस ने गीता नगरी निवासी नरेंद्र सैनी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। नरेंद्र सैनी ने बताया कि उन्होंने एक मकान खरीदा था जोकि पिछले कई दिनों से बंद था। इसमें एक पानी की मोटर लगी हुई थी। दो अक्तूबर को शाम जब पांच बजे वो मकान पर आया तो देखा कि अज्ञात व्यक्ति मोटर चोरी करके ले गया है।