फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल करने के लालच में

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे डबल करने का झांसा देकर शहर मंडौर वासी किरण कुमार से दो युवकों ने 88 हजार रुपये ठग लिए। वह पैसे जमा कराने बैंक आए थे। उनसे पैसे लेकर ठगों ने उन्हें रूमाल में लिपटा जो पैकेट थमाया, उसमें कागज के टुकड़े निकले। अपने स्तर पर ठगों को ढूंढने में नाकाम होने के बाद बलदेवनगर चौकी में शिकायत दी। मंगलवार दोपहर की घटना में अज्ञात युवकों पर ठगी का केस दर्ज किया गया। आरोपियों की पहचान के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

किरण कुमार ने बताया कि वह शहर इंडस बैंक में चपरासी की नौकरी करता है। उसने केनरा बैंक से 1 लाख 50 हजार की पेमेंट निकाली थी। उसमें से 26 हजार रुपये अपनी मां को दिए। 1 लाख 24 हजार रुपये लेकर पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने ले गया। वहां मौजूद दो लोगों ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। कहा कि वह पैसे डबल कर सकते हैं। तीनों बैंक से बाहर आ गए। वहां किरण ने उन्हें 88 हजार थमा दिए। इसकी एवज में उन्होंने रूमाल में लिपटा एक पैकेट उसे थमा दिया। कहा कि उनके जाने के बाद ही खोलें। किरण उनके झांसे में आ गया। जब उनके जाने के बाद रूमाल में बंधे पैकेट को खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। रूमाल में नोटों की जगह कागज के टुकड़े थे। आनन-फानन में बैंक अधिकारियों को जानकारी दी। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। किरण के अनुसार ठगने वाले दो युवक थे। सामने आने पर वह उन्हें पहचान सकता है। एसआई राधेश्याम के अनुसार पैसे डबल करने का झांसा देकर किरण से पैसे ठगे गए। फुटेज से आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें