फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने नाम पर ठगी में महिला काबू, पांच फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी के केस में फरार चल रही पंजाब के रूपनगर की खुशी को पुलिस ने बुधवार गिरफ्तार कर लिया। जुलाई में शहर कोतवाली थाने में यह केस दर्ज किया गया। तफ्तीश आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद से पुलिस को आरोपियों की तलाश थी। पता चला कि खुुशी इलाके में है तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। केस के अनुसार आरोपियों ने एक महिला को जुलाई 2018 से 2019 के मध्य ठगी का शिकार बनाया। उसे विदेश भेजने का विश्वास दिलाकर पैसे लिए लेकिन न तो बाहर भेजा न पैसे वापस लौटाए। मामले में गगनदीप सिंह, गौरव, बीर सिंह और तीन महिलाओं को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें