फ्रेंडशिप क्रिकेट कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए सदस्य: स्वयं
अंबाला। फ्रेंडशिप क्रिकेट क्लब की ओर से फ्रेंडशिप क्रिकेट कप का रविवार शुरूआत हुई। प्रतियोगिता का पहला मैच में रॉयल स्ट्राइकर ने अंबाला वॉरियर्स को 14 रनों के अंतर से हराया। इस मैच में गुरकीरत ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। दूसरे मैच में यंगिस्तान ने रॉयल किंग्स को 51 रनों के बढ़े अंतर से हराया।
इसमें खिलाड़ी वरुण बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत मैन ऑफ द मैच बना। तीसरे मैच में बिग बीटर्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला करते हुए विपक्षी टीम को 67 रनों पर समेटकर लक्ष्य तीन ओवर शेष रहते प्राप्त किया। इसमें मनीश को शानदार गेंदबाजी की बदौलत मैन ऑफ द मैच बना। आखिरी मैच अंबाला लायंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर 77 रनों पर ऑल आउट कर दिया और लक्ष्य एक ओवर शेष रहते प्राप्त किया, इसमें अमन मैन ऑफ द मैच बने। संवाद