फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शराब पीने के दौरान दोस्तों में झगड़ा, एक को घोंपा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के जंडली इलाके में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत इलाज के लिए अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जंडली निवासी शिव बहादुर और उसका दोस्त विवेक एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आपस में भिड़ गए। आरोप है कि विवेक ने चाकू निकाला और शिव बहादुर पर हमला कर दिया। चाकू सीधे शिव बहादुर की गर्दन के पास जा लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया।
आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से घायल शिव बहादुर को अंबाला शहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की गर्दन के पास चाकू से गहरा घाव हुआ है। हालांकि, समय पर इलाज मिलने के कारण फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना सेक्टर 9 प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें