अमोलक पब्लिक स्कूल में क्रिकेट टर्फ के उद्घाटन पर हुए मैच में शामिल शिक्षक व अन्य: स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। खेलों को प्रोत्साहन देने और विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से शनिवार को अमोलक पब्लिक स्कूल में नव-निर्मित क्रिकेट टर्फ का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन और स्टाफ ने क्रिकेट मैच खेला। विद्यालय प्रबंधन की निर्देशिका मानसी घई व राहुल घई ने बतौर मुख्यातिथि क्रिकेट टर्फ का उद्घाटन किया। मैच के दौरान सभी उत्साहित दिखाई दिए। प्राचार्य मनीष सोंधी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं है बल्कि यह विद्यार्थियों में नेतृत्व, टीम भावना और अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण गुणों का संचार करता है।