फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दोस्त को किया घर में बंद, संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
बडौला गांव में दोस्त को नशे की हालत में घर के भीतर बंद कर भागे आरोपी गुरतेज को पुलिस ने किया का
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बड़ाैला गांव में एक बंद मकान से 36 वर्षीय जगजीत सिंह का 10 दिन बाद गली-सड़ी अवस्था में शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ। 22 फरवरी को शव मिलने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर इलाके के सीसीटीवी खंगाले तो दोस्त की करतूत सामने आई।
विज्ञापन

13 फरवरी को आरोपी दोस्त ही नशे में हालत में जगजीत सिंह को घर में बंदकर बाहर का ताला लगाकर चला गया था। जाते समय आरोपी घर से कार, नकदी, जेवरात और मोबाइल भी गया था। अंबाला सदर थाना पुलिस ने माजरी गांव निवासी गुरतेज को काबू कर लिया है। सोमवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर मारपीट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है लेकिन उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि मौत के असल कारण का पता चल सके।
मृतक के डेबिट कार्ड से खरीदी दो अंगूठियां बरामद

आरोपी गुरतेज को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया था। इस बीच आरोपी से पुलिस ने मृतक की गाड़ी, डेबिट कार्ड, मोबाइल, तीन सोने की अंगूठी व कुछ नकदी बरामद की गई है। आरोपी ने कबूला है कि मृतक के डेबिट कार्ड से लगभग एक लाख 85 हजार रुपये की राशि निकलवाकर सोने की अंगूठियां खरीदी थी।
विज्ञापन

बदबू आने पर परिजनों ने ताले, मिला शव

शिकायतकर्ता बड़ाैला गांव निवासी गुरशरण ने बताया कि अविवाहित छोटा भाई 36 वर्षीय जगजीत सिंह शराब पीने का आदी था और दो साल से घर के ठीक साथ वाले मकान में अलग रहता था। भाई आखिरी बार 12 फरवरी की शाम को दिखाई दिया था। बाद में काफी दिन तक दिखाई नहीं दिया। उन्हें लगा कि वह काम पर गया होगा और देररात को आता होगा। 22 फरवरी की सुबह नाै बजे अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने गया तो बदबू आई। पड़ोसियों को संग लेकर मकान के ताले तोड़कर देखा तो भाई का शव फर्श पर गली-सड़ी अवस्था में था। उस समय तो मौत का कारण स्पष्ट नहीं था। सीसीटीवी खंगाले तो 13 फरवरी को भाई की कार आरोपी घर से बाहर लेता हुआ दिखाई दिया था।
वर्जन
रिमांड के दौरान आरोपी से बरामदगी कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल मारपीट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

आर.कुमार, सब इंस्पेक्टर सदर थाना अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें