अंबाला सिटी। आजादी के बाद से अपनी अपनी जमीन के मालिक बनने को तरस रहे अंबाला कैंट के 1068 एकड़ में फैले एक्साइज एरिया (सदर एरिया) के 11614 परिवारों को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी राहत मिल सकती है।
1977 के बाद हरियाणा सरकार एक्साइज एरिया की इस जमीन को जल्द ही फ्री होल्ड करने वाली है। क्योंकि इस मसले पर मंथन करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनाई गई स्पेशल कमेटी ने अपनी सिफारिशें हरियाणा सरकार को सौंपने की तैयारी कर ली है।
इस मुद्दे को लेकर कई साल से राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ भी लगी हुई थी। कैंट विधायक अनिल विज, पूर्व सांसद कुमारी सैलजा, सांसद रतनलाल कटारिया के चुनाव में अंबाला छावनी विधानसभा में यही मुद्दा सबसे अहम रहा जबकि कई साल से साझा मोर्चा, विकास परिषद समेत अन्य कई सामाजिक संगठन भी इस मसले पर विरोध प्रदर्शन व भूख हड़ताल तक कर चुके हैं। इस साल हुए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यह मुद्दा राहुल गांधी के दरबार तक भी पहुंच गया था।
ये इलाके और मकान होंगे फ्री होल्ड
क्षेत्र मकान
बीआई बाजार 1115
बाजीगर कालोनी 595
अहाता शुगनचंद 450
बीसी बाजार 1047
पन्ना कोटेज क्षेत्र 414
मोरा मंडी व बाजीगर कालोनी 482
मां कस्तूरबा कालोनी 52
ग्वालमंडी 132
सदर बाजार क्षेत्र 7237
शास्त्री कालोनी 90