फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री होल्ड : 37 साल बाद 11 हजार आशियानों को मिलेगी राहत

Fri, 23 May 2014 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आजादी के बाद से अपनी अपनी जमीन के मालिक बनने को तरस रहे अंबाला कैंट के 1068 एकड़ में फैले एक्साइज एरिया (सदर एरिया) के 11614 परिवारों को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


1977 के बाद हरियाणा सरकार एक्साइज एरिया की इस जमीन को जल्द ही फ्री होल्ड करने वाली है। क्योंकि इस मसले पर मंथन करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनाई गई स्पेशल कमेटी ने अपनी सिफारिशें हरियाणा सरकार को सौंपने की तैयारी कर ली है।

इस मुद्दे को लेकर कई साल से राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ भी लगी हुई थी। कैंट विधायक अनिल विज, पूर्व सांसद कुमारी सैलजा, सांसद रतनलाल कटारिया के चुनाव में अंबाला छावनी विधानसभा में यही मुद्दा सबसे अहम रहा जबकि कई साल से साझा मोर्चा, विकास परिषद समेत अन्य कई सामाजिक संगठन भी इस मसले पर विरोध प्रदर्शन व भूख हड़ताल तक कर चुके हैं। इस साल हुए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यह मुद्दा राहुल गांधी के दरबार तक भी पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये इलाके और मकान होंगे फ्री होल्ड
क्षेत्र    मकान
बीआई बाजार    1115
बाजीगर कालोनी    595
अहाता शुगनचंद    450
बीसी बाजार    1047
पन्ना कोटेज क्षेत्र    414
मोरा मंडी व बाजीगर कालोनी    482
मां कस्तूरबा कालोनी    52
ग्वालमंडी    132
सदर बाजार क्षेत्र    7237
शास्त्री कालोनी    90
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें