फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लोन न भरने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रक खरीदकर बकाया लोन न भरने के मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान छछरौली के गांव चुहड़पुर निवासी मतलूब हसन के रूप में हुई। शिकायतकर्ता ढकोला निवासी जयपाल ने 29 मार्च 2023 को थाना साहा में शिकायत दर्ज करवाई थी थी। संवाद
विज्ञापन

मरीज से मारपीट करने के दो आरोपी पकड़े

अंबाला। छावनी के रोटरी अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीज प्रवेश से मारपीट कर धमकी देने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान छावनी के तोपखाना खाना परेड निवासी प्रमोद कुमार व शनिदेव मंदिर के निकट निवासी रोहन के रूप में हुई। रोटरी अस्पताल के को-ओरडीनेशन अधिकारियों ने आठ जुलाई 2023 को थाना छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी। संवाद

महिला से दुराचार का आरोपी हिरासत में


अंबाला। महिला से दुराचार के मामले में पुलिस ने आरोपी किरपाल सिंह को काबू कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद हिरासत में भेज दिया। शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने 17 जुलाई को थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसमें बताया कि एक अगस्त 2019 से मई 2021 के दौरान आरोपी किरपाल सिंह ने डरा धमकाकर उससे दुराचार कर जान से धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें