फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: अग्रसेन चौक के पास ठगी,  लॉटरी में इनाम का दिया लालच, एक्टिवा चालक से सोने का कड़ा ले उड़े शातिर

Mon, 06 Oct 2025 01:54 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

दो शातिर ठग एक शख्स का सोने का कड़ा लेकर फरार हो गए। शातिरों ने व्यक्ति को लॉटरी में इनाम का लालच दिया। पीड़ित शख्स ने पुलिस को शिकायत दी है। 
विज्ञापन
अंबाला में व्यक्ति से ठगी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्रसेन चौक के पास सरस्वती कॉलोनी निवासी राजेश कुमार सूद के साथ दो शातिर ठगों ने धोखाधड़ी की। ठगों ने बातों में उलझाकर राजेश से उसका सोने का कड़ा ठग लिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


 पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है। राजेश कुमार सूद ने बताया कि वह सुबह अपने घर से एक्टिवा पर आम्रपाली होटल जा रहा था। अग्रसेन चौक पर कोर्ट रोड पुल के पास एक एक्टिवा सवार व्यक्ति ने उन्हें हाथ दिखाकर रोका और पंचायत भवन का रास्ता पूछने लगा। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति थैले में कुछ कागजी पर्चियां लेकर आया और चार लाख रुपये के इनाम का लालच देने लगा।

 शातिरों ने बातों में उलझाकर राजेश से उसका तीन तोले का सोने का कड़ा उतरवा लिया और मौके से फरार हो गए। जब राजेश को ठगी का एहसास हुआ, तब तक आरोपी जा चुके थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें