अंबाला। कुवैत भेजने के नाम पर व्यक्ति से दो लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में मिलाप नगर निवासी गुरजीत सिंह ने बताया कि पांच जनवरी को वह कुलविंद्र सिंह से उसके सिटी रणजीत नगर स्थित इंस्टीट्यूट में मिला था। उसने कहा था कि दो माह के भीतर कुवैत भेज देगा और दो लाख रुपये खर्च बताया। इस तरह से उसने पूरे पैसे ले लिए और कुवैत का वीजा मार्च 2023 के पहले सप्ताह में दिखा दिया था। कहा था कि यह वीजा दो महीने का है परंतु समय निकलता रहा। वह कुलविंद्र को जाने के लिए बोलता रहा और इस तरह से उसका वीजा खत्म हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद