फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातों में उलझाकर क्रेेडिट कार्ड से हजारों की धोखाधड़ी की

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मोबाइल फोन पर कॉल कर शातिर ठग ने पीड़ित को क्रेडिट कार्ड से संबंधित बातों में उलझाते हुए 55289 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। एसपी अंबाला 15 अप्रैल को दी शिकायत में शशी भूषण शर्मा ने बताया उसके मोबाइल पर एक कॉल आई और यह कॉल क्रेडिट कार्ड संबंधित थी।
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने उसे अपनी बातों में उलझाते हुए उससे आधार कार्ड पैन कार्ड बिजली का बिल अपने व्हाट्सएप पर मंगवा लिया। इसके कुछ समय बाद उसके अंबाला शहर स्थित यूकों बैंक खाता से 55289 रुपये निकाल लिए। इसके बाद यह शिकायत थाना साइबर क्राइम अंबाला मंडल के पास पहुंची । साइबर क्राइम की जांच के दो महीने बाद थाना अंबाला सिटी पुलिस ने शातिर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें