फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिजनेस लोन का झांसा देकर 66350 हजार रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बिजनेस लोन का झांसा देकर धुलकोट गांव निवासी साहगर से 66350 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। महेश नगर थाना पुलिस ने धुलकोट गांव निवासी सागर की तहरीर पर कविता व नवीन कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया कि उसके पास एसबीएफसी बैंक से कविता नाम की लड़की का फोन आया। युवती ने पर्सनल लोन, बिजनेस व प्रॉपर्टी लोन के बारे में बताया। इस तरह से युवती के झांसे में आकर व्हाट्सएप के जरिये दस्तावेज भेज दिए। युवती व उसका एक अन्य साथी अंबाला कैंट के गार्जिन अस्पताल में मिलने के लिए भी आए व बिजनेस लोन के बारे में बताया। बोले कि 11 से 12 लाख का लोन जल्द ही हो जाएगा। दोनों आरोपियों ने फीस के नाम पर 7 जुलाई 2025 को 13 हजार 800 रुपये ले लिए। इस तरह से इस तरह से आरोपियों ने 66 हजार 350 रुपये की राशि हड़प ली।
विज्ञापन


दक्ष प्रॉपर्टी डीलर की दुकान से इनवर्टर चोरी
अंबाला। दक्ष प्रॉपर्टी डीलर की दुकान से इनवर्टर चोरी हो गया। महेश नगर थाना पुलिस को दी तहरीर में प्रभु प्रेम पुरम निवासी इंद्रसेन ने बताया कि उसकी दुकान एचटूओ जिम के निकट दक्ष प्रॉपर्टी के नाम से हैं। 1 दिसंबर को वह दुकान खोलकर अंबाला कैंट के सैन्य क्षेत्र में किसी काम से गया था। वापस आकर देखा तो दुकान से इनवर्टर गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें