अंबाला सिटी। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब निवासी एक व्यक्ति ने जमीन की खरीद-फरोख्त में 47.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब निवासी सुरिंदर सिंह की शिकायत पर रतनगढ़ गांव निवासी दर्शन सिंह,शक्ति नगर निवासी शोभा रानी वा गोपाल कृष्ण चोहडा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुरिंदर सिंह ने बताया कि 8 कनाल 11 मरले जमीन के बेचने का इकरारनामा हुआ था। पूरी जमीन का सौदा दो करोड़ 40 लाख में तय हुआ था। संवाद