फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रूस भेजने के नाम पर तीन लाख 60 हजार की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। मनकी गांव निवासी 63 वर्षीय लज्जा राम ने एक व्यक्ति पर फर्जी वीजा के जरिए ठगी करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने थाना मुलाना में शिकायत देकर बताया कि आरोपी विक्रम सिंह निवासी मनका ने विदेश भेजने के नाम पर उसके बेरोजगार बेटे भगत राज को दो बार रूस भेजा, लेकिन दोनों बार उसे वहां से लौटना पड़ा। आरोपी विक्रम ने अक्टूबर 2024 में लज्जा राम से संपर्क कर उसका भरोसा जीतते हुए कहा कि वह उसके बेटे को स्टडी वीजा पर रूस भेज सकता है, यहां उसे 78 हजार रुपये प्रति माह की नौकरी दिलवा देगा। इस भरोसे पर पीड़ित ने आरोपी को कुल तीन लाख 60 हजार रुपये नकद और बैंक ट्रांसफर के जरिए दे दिए। आरोपी ने दस्तावेज और पासपोर्ट लेकर बेटे को 16 नवंबर 2024 को रूस भेजा, लेकिन वहां पहुंचने के कुछ दिनों बाद ही विश्वविद्यालय ने उसके दस्तावेजों को फर्जी बताते हुए वापस भेज दिया, इसके बाद आरोपी ने 17 मार्च 2025 को एक इकरारनामा किया और दोबारा अप्रैल 2025 में भगत राज को रशिया भेजा। मगर इस बार भी वही स्थिति दोहराई गई और विश्वविद्यालय ने उसे 15 मई 2025 को वापस लौटा दिया। जब लज्जा राम ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने धमकी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें