अंबाला। अमेरिका भेजने के नाम पर 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस ने गरनाला गांव निवासी हरप्रीत सिंह की शिकायत पर पंजोखरा थाने में मामला दर्ज किया है।
हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके भतीजे विजय कुमार ने उन्हें हर्ष ढिल्लों नामक व्यक्ति से मिलवाया, उसने खुद को विदेश भेजने का लीगल एजेंट बताया। विजय ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह हर्ष के माध्यम से न केवल अपनी दोस्त, बल्कि दो-तीन अन्य लोगों को अमेरिका भेज चुका है और अब वो उन्हें भी पूरी तरह कानूनी तरीके से टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका भेजेगा और फिर वहीं वर्क परमिट और नौकरी दिलवाएगा। विजय ने बार-बार गारंटी दी कि हर्ष ढिल्लों का काम भरोसेमंद है और उसने कई रिश्तेदारों को विदेश भिजवाया है। 12 अप्रैल को डेरा बस्सी एक रेस्त्रां में मुलाकात के दौरान हर्ष ने भी दावा किया कि 15 दिनों में उनका काम हो जाएगा और खुद को उसने अनुभवी एजेंट बताया। इन आश्वासनों और रिश्तेदारी के भरोसे के चलते उन्होंने हर्ष ढिल्लों और विजय को ऑनलाइन बैंक ट्रांजेक्शन और कुछ नकद माध्यम से अप्रैल माह में 35 लाख रुपये की राशि दे दी। लेकिन पैसा लेने के बाद हर्ष ढिल्लों ने वादा खिलाफी शुरू कर दी। संवाद