मुलाना। दर्जनों महिलाओं को मकान पक्के कराने की राशि दिलाने का लालच देकर गांव की ही रहने वाली महिला ने ठगी का शिकार बना लिया। ठगी की शिकार कुछ महिलाएं वीरवार सुबह मुलाना थाना पंहुची। उन्होंने शिकायत पुलिस को देने की बात कही।
सिंधो, उषा, रेणु, गीता, उषा, ममतेश ने कहा कि वह सभी मेहनत मजदूरी करती हैं। गांव की ही रहने वाली एक विवाहिता ने उन्हें उनकी जरूरतों के हिसाब से ठगी का शिकार बनाया। करीब तीन साल पहले आरोपी महिला ने एक संस्था द्वारा किसी महिला को उसका मकान पक्का कराने के नाम तो लोन दिलाने के आदि के नाम पर अलग-अलग पांच से दस हजार रुपये ले लिए।
अब तीन साल में उसने किसी महिला को किसी प्रकार से कोई पैसे नहीं दिलवाए। महिलाओं ने जब पैसे मांगे तो आरोपी महिला उनसे गाली-गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रही है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि महिला उन्हें धमकाती है कि उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती, उसकी पहुंच बहुत दूर तक है। ठगी का शिकार महिलाओं के अनुसार आरोपी महिला ने मुलाना के अलावा अन्य कई गांवों की महिलाओं को भी अपना शिकार बनाया है।