फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जमीन खरीदने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। भुडियों गांव में 20 बीघा जमीन खरीदने के नाम पर व्यक्ति से 1 करोड़ 10 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मुलाना थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता बलजीत नैन की शिकायत पर संदीप कुमार, जग्गा उर्फ शेरू उर्फ हरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, दविंद्र सिंह, प्रदीप सिंह पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता चंडीगढ़ के सेक्टर-13 मनीमाजरा निवासी बलजीत नैन ने बताया कि वह बिजनेसमैन है।
विज्ञापन

दिसम्बर 2023 में पंचकूला निवासी संदीप और जगा उर्फ शेड उर्फ हरजीत सिंह फार्म हाउस में आकर मिले। बतलाया कि भूडियो गांव बराड़ा में 20 बीघा जमीन बिक रही है। आरोपियों ने कहा कि उनके पास एक ग्राहक है और वह सौदा करवाकर अच्छा मुनाफा दिला देंगे। इसलिए वह कई बार मिले कि कहा कि शेरु उर्फ जगा के रिश्तेदार मुल्लापुर गांव मोहाली पंजाब के हैं।
उनकी जमीन बिकी है और वह किसी अच्छे बिजनेस के लिए मुलाना यूनिवर्सिटी के पास जमीन लेना चाहते हैं और हमने अपने रिश्तेदारों को जमीन भी भुडियों गांव दिखा रखी है। आरोपियों ने 31 दिसंबर 2023 को अपने रिश्तेदारों से पंचकूला के होटल में मिलवाया। इस बीच होटल में बैठकर 1 करोड़ 25 लाख 4 बीघा (एक एकड़) के हिसाब से मौखिक तौर पर बातचीत करवाई। झांसे में लेकर जमीन का बयाना मेरे नाम करवा दिया। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने फोन उठाना तक बंद कर दिया। जब अपने स्तर पर आसपास के किसानों और प्रॉपर्टी डीलरों से बातचीत की तो पता चला कि आरोपियों पर पहले भी कई मुकदमें दर्ज है। शिकायतकर्ता ने इस मामले में पुलिस उपायुक्त पंचकूला को दी थी। उक्त शिकायत जांच के दौरान पंचकूला से बदलकर आगामी जांच हेतु डीएसपी बराडा के पास भेजी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें