फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर 50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। साहलेपुर गांव निवासी रघुबीर सिंह ने बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। रघुबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने जनसुई गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह उर्फ डिंपल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनका आरोप है कि उनका बेटा छह माह से लापता है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आरोपी पर मानव तस्करी, बेटे को बंधक बनवाने व जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन

रघुबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा गुरविंदर सिंह अमेरिका जाने का इच्छुक था। अगस्त 2023 में उनका सुरेन्द्र सिंह से संपर्क हुआ। उसने बताया कि वह गुरविंदर को सीधे फ्लाइट से अमेरिका भेज देगा। उसने इस पर कुल 50 लाख रुपये खर्च आने की बात कही। छह अगस्त 2023 को रघुबीर सिंह ने बेटे और भतीजे के साथ आरोपी से मुलाकात की और पांच लाख रुपये नकद तथा पासपोर्ट और दस्तावेज सौंप दिए।
अक्टूबर 2023 में आरोपी ने ट्रैवल हिस्ट्री बनाने के नाम पर यूके और शेनेगेन वीजा अप्लाई करने की बात कही और 8 लाख रुपये और ले लिए। 18 दिसंबर 2023 को आरोपी ने गुरविंदर को दुबई भेजा, लेकिन 11 जनवरी 2024 को वापस बुला लिया। आरोपी ने 16 नवंबर 2024 को 16 लाख और 18 नवंबर को 3.64 लाख रुपये ओर मांगे। इसके बाद आरोपी लगातार उनसे पैसे लेता रहा। रघुबीर सिंह के अनुसार, कई माह बाद भी गुरविंदर अमेरिका नहीं पहुंचा है। उसका मोबाइल लगातार बंद है और कोई जानकारी नहीं मिल रही। आरोपी हर बार कोई नया बहाना बनाता रहा। जब रघुबीर सिंह ने बेटे की जानकारी और रुपये वापस करने की मांग की तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और साफ कहा कि ना तो वह पैसे लौटाएगा, ना बेटे की जानकारी देगा। पीड़ित को आशंका है कि गुरविंदर को डोंकी रूट से भेजते समय आरोपी के लोगों ने बंधक बना लिया है।
विज्ञापन

रघुबीर सिंह ने बताया कि इससे पहले भी 23 मई 2025 को थाना मुलाना में पंचायत हुई थी, इसमें आरोपी ने 26 मई तक बेटे से फोन पर बात करवाने का आश्वासन दिया। लेकिन न तो बात करवाई गई और न ही कोई जानकारी दी गई। 26 मई को दोबारा पंचायत हुई, तब आरोपी ने 10 दिन का और समय मांगा, लेकिन इसके बाद थाने में भी पेश नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें