फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रिंग रोड निर्माण के लिए खेतों से मिट्टी उठाने के नाम पर 22 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रिंग रोड निर्माण के लिए खेतों से मिट्टी उठाने के नाम पर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरकेसीपीएल कंपनी के प्रतिनिधि गौरव सैनी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। गौरव सैनी ने बताया कि उन्होंने तीन जून 2024 को फतेहगढ़ गांव निवासी प्रेमचंद को उसकी जमीन में से मिट्टी उठाने के लिए 22 लाख रुपये दिये थे, इसमें 20 लाख उनके खाते में डाले और दो लाख नकद दिए, लेकिन उन्होंने अपनी जमीन कहीं और दिखाई और मिट्टी किसी और जमीन से उठाने के लिए बोला जोकि टांगरी नदी में थी और यहां से बिना अनुमति मिट्टी नहीं उठा सकते थे, इसके बाद प्रेमचंद ने फोन उठाना बंद कर दिया। इस संबंध में उन्होंने 31 दिसंबर 2024 को थाना पड़ाव में भी शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस अधीक्षक अंबाला को सौंपी शिकायत के आधार पर थाना पंजोखरा में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें