बातों में उलझाकर दो व्यक्तियों ने अंबाला के कारोबारी से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर दी। न सामान वापस किया और न ही पैसे दिए। वहीं अंबाला आकर दोनों व्यक्तियों ने कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शहर निवासी मुकेश शर्मा की शिकायत पर गुरुग्राम निवासी राजेश टिबरवाल और इम्तियाज खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मुकेश ने बताया कि उक्त दोनों व्यक्तियों से उसने 10746732 रुपये लेने हैं। संवाद