फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन डिजाइनिंग कोचिंग की आड़ में युवाओं से ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फैशन डिजाइनिंग कोचिंग सेंटर की आड़ में युवाओं से ठगी करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग युवाओं को तीन दिन की कोचिंग के बाद नौकरी और प्रोडेक्ट बेचने पर मोटा कमीशन मिलने का झांसा देकर उन्हें ठगते थे। उन्हें दूसरे युवाओं को जोड़ने पर अधिक रुपये देने का आश्वासन भी दिया जाता था। सीआईए-1 और अंबाला शहर पुलिस ने जलबेहड़ा रोड स्थित शारदा नगर में एक मकान पर छापा मारकर सभी को गिरफ्तार भी कर लिया गया। आरोपियों में ज्यादातर युवक और युवतियां पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, मद्रास और झारखंड आदि राज्यों के हैं। छापे के दौरान कंपनी संचालक किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं दिखाए तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के रहने वाले विनय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने नौकरी के लिए बुलाया था। उससे दो हजार रुपये तीन दिन की ट्रेनिंग और रहने- खाने के लिए गए। विनय ने इस मामले की सूचना एसएचओ कैंट विजय कुमार को दी। उसने बताया कि मुझे ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचने की ट्रेनिंग दी फिर कहा कि 14 हजार रुपये में नौकरी पर लगवाएंगे लेकिन मुझे तो कुछ समझ नहीं आया। यह लोग मेरे जैसे बहुत से लोगों से ठगी कर रहे हैं। इसके बाद ही पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
------------------------
तीन मंजिला घर में चल रहा था कोचिंग सेंटर
इस मामले में पुलिस को बताया गया था कि शारदा नगर में सिरसा का विकास, कुशीनगर उत्तर प्रदेश का अखिलेश, कांगड़ा का केवल कृष्ण, उड़ीसा का प्रेम प्रसाद, होशियारपुर का संजीव कुमार और गुरदासपुर का रमेश कुमार डायनेमिक बेनीफिशनल एकार्ड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी चला रहे हैं। ये लोग अलग-अलग राज्यों से नवयुवकों को नौकरी का झांसा देकर और सामान की बिक्री में ज्यादा कमीशन का लालच देकर बुलाते हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा। मौके पर जाकर देखा कि मकान की तीनों मंजिलों पर सौ से ज्यादा युवक-युवतियां बैठे थे। पुलिस ने सेंटर चला रहे विकास को अनुमति दिखाने को कहा गया तो वह नहीं दिखा सका। ऐसे में धारा 188, 269, 270, 420 व डिजास्टर एक्ट 51 का जुर्म होना पाया गया। आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया गया।
विज्ञापन

हमें सूचना मिली थी कि यहां पर एक फैशन कोचिंग संस्थान बिना परमिशन के चल रहा है। यहां दर्जनों युवक-युवतियां मिले। फिलहाल संस्थान के पास परमिशन है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। संस्थान मालिकों पर कोरोना काल के नियमों की अवहेलना व ठगी का केस दर्ज किया गया है। अधिकतर युवा दूसरे राज्यों के हैं।
विज्ञापन

- राम कुमार, कोतवाली थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें