अंबाला। फर्जी दस्तावेज बनाकर एक प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत महिला ने धोखाधड़ी कर दी। पुलिस को सौंपी शिकायत के आधार पर पूर्व महिला कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। अंबाला छावनी के गर्ग मैटरनिटी एंड सर्जिकल अस्पताल के प्रबंध निदेशक डाॅ़ आदित्य गर्ग ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि उनका अस्पताल 1985 से चल रहा है। उनके अस्पताल में कार्यरत पूर्व कर्मी नेहा चौहान ने स्वास्थ्य विभाग के फर्जी दस्तावेज तैयार करके उनके साथ धोखाधड़ी की और उनके अस्पताल का नाम भी धूमिल करने की कोशिश की। यह जानबूझकर किया गया कृत्य है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को भी जानकारी दी गई है। संवाद