अंबाला। एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मारने वाली क्रेटा गाड़ी की वीरवार को एक वीडियो जारी हुई है। इसमें क्रेटा गाड़ी चालक एक्टिवा सवार युवकों को तेज रफ्तार में टक्कर मार रहा है। हादसे के बाद वो मौके से फरार हो गया। ऐसे में अब फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। वहीं नंबर के आधार पर गाड़ी के मालिक तक पहुंचने का प्रयास भी जारी है। गौरतलब है कि बुधवार दोपहर को सुभाष पार्क के नजदीक एक्टिवा पर सवार तीन युवकों को क्रेटा कार ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद तीनों युवकों को गंभीर हालात में अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां उपचार के दौरान उनके बयान दर्ज किए गए और आरोपी क्रेटा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। संवाद