फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में जेल में काटे 10 माह, अंबाला पहुंच एजेंट पर लगाए 18 लाख ठगी के आरोप केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका जेल में दस माह काट वापस लौटे जनसुई के राजन कुमार ने शाहाबाद के एजेंट परमिंदर पर 18 लाख ठगने से आरोप लगाए हैं। दिल्ली से ऐबाबा और फिर वहां से जंगल के रास्ते अमेरिका पहुंचे राजन को अवैध तरीके से विदेश में घुसने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

सब्जी और करियाने की दुकान करने वाले राजन के अनुसार वह विदेश जाना चाहता था। परिवार ने भी हामी भर दी। उसके चाचा सुभाष ने उसकी मुलाकात परमिंदर से कराई। सौदा 18 लाख में तय हुआ। एडवांस के तौर पर दो लाख, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज दे दिए गए। 8 मई को आरोपी ने फोन पर बताया कि वीजा लग चुका है, राजन को 9 मई को अमेरिका भेजना है। समय पर राजन, चाचा व परमिंदर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। दिल्ली से राजन ऐबाबा शहर पहुंचा। वहां से एक्वाडोर देश जाकर दो दिन रहा। उसके बाद वाहनों व जंगल के रास्ते कोलंबिया, पनामा, कोस्ट्रिका, निकारागोवा और अलग-अलग देश होते हुए मैक्सिको के तापाचुल्ला पहुंचा। वहां एजेंट के बकाया पैसे मांगने पर राजन ने अपने भाई का फोन किया तो पता चला कि परमिंदर पूरे पैसे ले चुका है। नग्गल थाना प्रभारी एसआई धर्मबीर के अनुसार ठगी व अमानत में खयानत के मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें