शहर की परशुराम कॉलोनी के कुलदीप सिंह ने बेटे पंकज को विदेश भेजने के नाम सेक्टर आठ के एक दंपत्ति द्वारा 22 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। वर्ष 2018 से शुरू हुए लेनदेन के बाद आरोपियों ने न तो उसके बेटे को विदेश भेजा और न ही पैसे वापस दिए, उल्टे देख लेने की धमकी दी। पंचायत में समस्या का समाधान न निकलने के कारण उन्होंने एसपी को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। आर्थिक अपराध शाखा की जांच में आरोप सत्य पाए जाने के दंपती पर केस दर्ज किया गया।
कुलदीप के अनुसार मेरा बेटा पंकज हलवाई का काम करता है। मैं उसे विदेश भेजना चाहता था। एक दिन जब मैं मानव चौक पर एक डेयरी की दुकान पर सामान लेने गया था। डेयरी वाले से बातचीत में पता चला कि मुकेश बच्चों को बाहर भेजता है, वह भी वहीं दूध लेने आता था। 25 लाख में बात हुई, आधे पैसे तुरंत और आधे काम के बाद देना तय हुआ। अलग-अलग तारीख और माध्यमों से 22 लाख का लेनदेन हुआ था। बाद में आरोपियों ने न तो विदेश भेजा न ही अब पैसे वापस लौटा रहे हैं। इसके बाद एसपी को शिकायत दी गई। मामला आर्थिक अपराधा शाखा के पास पहुंचा अब आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
----------------------