करनाल। थाना शहर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर-4 की टीम ने स्नैचिंग की वारदात में शामिल चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उप निरीक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अमरनाथ निवासी रामपुर कटाबाग के तौर पर हुई है। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता सुरेश शर्मा के साथ 16 दिसंबर 2025 की शाम छीनाझपटी की वारदात हुई थी। इसके आधार पर थाना शहर में मुकदमा नंबर 969/2025 दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा पहले ही तीन आरोपियों चिराग, पवन कुमार और रमन को दशहरा ग्राउंड से गिरफ्तार किया था। आरोपियों से छीनी गई नकदी, वारदात में प्रयुक्त एक चाकू तथा एक बाइक बरामद की गई थी। आरोपियों से की गई पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि इस वारदात में उनका एक अन्य साथी अमरनाथ भी शामिल था जिसे अब गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। ब्यूरो